सोशल मीडिया पर खतरनाक स्टंटबाजी करने वाले तीन युवक पुलिस की पकड़ में, दो बाइक सीज

हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने सोशल मीडिया पर खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो अपलोड करने वाले तीन युवकों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों की दो मॉडिफाइड मोटरसाइकिलें सीज करते हुए उनसे उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किए गए सभी वायरल वीडियो डिलीट कराए।

जानकारी के अनुसार, सिडकुल पुलिस को सूचना मिली थी कि रामधाम कॉलोनी शिवालिक नगर निवासी कुछ युवक मॉडिफाइड बाइक से सड़कों पर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं और उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चेकिंग अभियान चलाया और तीन युवकों अक्षय पाल (30), निखिल पाल (25) एवं ईशु कश्यप (25) को चिन्हित किया।

पुलिस ने मौके से दो बाइकों को सीज किया। पूछताछ के दौरान तीनों युवकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में इस प्रकार की हरकत न करने का लिखित माफीनामा दिया। पुलिस ने युवाओं को ट्रैफिक नियमों का पालन करने और जिम्मेदार नागरिक बनने की हिदायत दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *