नाबालिग अपहरणकर्ता गिरफ्तार, बच्ची सकुशल बरामद

हरिद्वार: कोतवाली रानीपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद कर परिवार को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम ग्राम गढ़, थाना रानीपुर निवासी एक व्यक्ति की 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर से लापता हो गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में आरोपी की पहचान हुई और उसे बहादराबाद स्थित काली मंदिर से धनौरी मार्ग पर दबोच लिया गया। आरोपी के कब्जे से नाबालिग को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिब पुत्र गुलजार, निवासी ग्राम गढ़ नं. 01, थाना रानीपुर, हरिद्वार (उम्र 19 वर्ष) के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई में कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अर्जुन कुमार (चौकी प्रभारी सुमननगर), कांस्टेबल जयदेव, महेन्द्र तोमर तथा महिला कांस्टेबल संध्या थापा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *