संपूर्णता अभियान’ में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 22 अधिकारी सम्मानित

हरिद्वार। विकास भवन सभागार में आयोजित संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का शुभारंभ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण सिंह चौधरी, विधायक आदेश चौहान और सीडीओ आकांक्षा कोण्डे ने दीप प्रज्वलन कर किया।

कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, आधारभूत संरचना जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 22 जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही असली सफलता है। वहीं, विधायक आदेश चौहान ने जनसहभागिता और अधिकारियों के सहयोग को योजनाओं की सफलता की कुंजी बताया।

जिलाधिकारी ने कहा कि आकांक्षी ब्लॉकों को विकसित बनाना लक्ष्य है और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी आवश्यक है। गांवों के विकास के लिए ठोस योजना व ग्राम प्रधानों की ट्रेनिंग पर बल दिया।

समारोह में सीएमओ डॉ. आर.के. सिंह, परियोजना निदेशक के.एन. तिवारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी के.के. गुप्ता समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *