नशे में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार

हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी नशे की हालत में झगड़ा कर क्षेत्र का माहौल बिगाड़ रहा था। उसे संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को लेबर कॉलोनी सेक्टर-2 में झगड़े की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही कोतवाली रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां चीनू पुत्र मनोज निवासी लेबर कॉलोनी सेक्टर-2 बीएचईएल रानीपुर, राजू नामक व्यक्ति के साथ नशे में धुत होकर झगड़ा कर रहा था।

पुलिस कर्मियों ने आरोपी चीनू को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने बात नहीं मानी और गाली-गलौज करते हुए हंगामा करने लगा। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरोपी के खिलाफ धारा 170 बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

इस दौरान कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल कुलदीप और संदीप तोमर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *