नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। थाना पथरी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को पथरी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि ग्राम झाबरी निवासी मोनू पुत्र घनश्याम उसकी 15 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर लंबे समय से दुष्कर्म कर रहा था। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

गठित पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को भट्टा तिराहा पथरी के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान मोनू (19 वर्ष) पुत्र घनश्याम, निवासी ग्राम झाबरी, थाना पथरी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक यशवीर सिंह, महिला उपनिरीक्षक सीमा आर्य, महिला उपनिरीक्षक पूजा और कॉन्स्टेबल अजीत तोमर शामिल रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *