हरिद्वार। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने आज थाना झबरेड़ा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने के अभिलेख, आर्म्स-अम्यूनिशन और साफ-सफाई की विस्तारपूर्वक जांच की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और थाने पर नियुक्त सभी अधिकारी-कर्मचारियों के साथ सम्मेलन कर उनकी समस्याएं सुनीं। समस्याओं के समाधान हेतु तत्काल आवश्यक निर्देश भी प्रदान किए गए। निरीक्षण के समय क्षेत्राधिकारी मंगलौर भी उपस्थित रहे।