जनसुनवाई में 21 शिकायतें दर्ज, 9 का मौके पर निस्तारण

हरिद्वार। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़ी 21 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 9 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पी.आर. चौहान एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दीपेंद्र सिंह नेगी ने की। जनसुनवाई में राजस्व, भूमि विवाद, अतिक्रमण, विद्युत, खनन सहित अन्य समस्याएं सामने आईं। अधिकारियों ने सभी शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए और लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में फरियादी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *