देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सभी सरकारी प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में 8 मार्च 2026 तक गर्ल्स टॉयलेट सैचुरेशन, उनकी नियमित सफाई के लिए कार्ययोजना बनाने और प्रदेशभर के आंगनवाड़ी केंद्रों को आदर्श केंद्रों की तर्ज पर विकसित करने के निर्देश दिए। सचिव समिति बैठक में उन्होंने विभागों व जनपद कार्यालयों में 100 प्रतिशत ई-ऑफिस लागू करने, बायोमेट्रिक उपस्थिति को वेतन प्रणाली से जोड़ने और आईटीडीए को इसके लिए तंत्र विकसित करने को कहा। खेल विभाग को इन्फ्रास्ट्रक्चर के अधिकतम उपयोग, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी शीघ्र शुरू करने, 2036 ओलंपिक लक्ष्य के तहत 1000–1500 बच्चों की पहचान व प्रशिक्षण तथा ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्ट’ लागू करने के निर्देश दिए। पर्यटन विभाग को ‘वन स्टेट वन ग्लोबल डेस्टिनेशन’ के तहत 5–7 स्थलों के चयन और ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल’ चिन्हित करने को कहा गया।