मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीआईएस के 79वें स्थापना दिवस पर गुणवत्ता आधारित संस्कृति को बताया समय की आवश्यकता

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के 79वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुणवत्ता आधारित संस्कृति को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है और बीआईएस ने गुणवत्ता, विश्वसनीयता व उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानकीकरण आज केवल उद्योगों तक सीमित नहीं है, बल्कि कृषि, स्वास्थ्य, सड़क सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, डिजिटल सेवाओं सहित अनेक क्षेत्रों तक विस्तारित हो चुका है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया के लक्ष्यों की प्राप्ति में बीआईएस की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *