हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने दुकान के गल्ले से नगदी चोरी करने का 24 घंटे के भीतर खुलासा किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी व षणयंत्र में संलिप्त किशोर को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से गल्ले से चुराई गई 23 हजार रूपये से अधिक की नगदी बरामद की गयी है।
बृहस्पतिवार को आयुषी सिखौला पत्नी मयंक गौतम निवासी पुरानी अनाज मंडी ज्वालापुर ने शिकायती पत्र देकर दुकान के गल्ले से रूपये चोरी होने की घटना में मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस ने चोरी की घटना में धारा 380 में मुकदमा पंजीकृत कर अनावरण के लिये टीम गठित की। गठित टीम ने घटना के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद 1 अभियुक्त व षणयंत्र में संलिप्त किशोर को कांवड सेवा समिति नहर पटरी पार्क से गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 23,190 रूपये की नगदी बरामद की गयी। पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी ने अपना नाम राजन उर्फ कलुआ (20 वर्ष) पुत्र श्रवण निवासी बाल्मीकि बस्ती बकरा मार्केट के पास ज्वालापुर बताया है। मुकदमें में धारा 411 की बढ़ोतरी की गई। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
इस दौरान पुलिस टीम उपपिरीक्षक संदीपा भंडारी, कांस्टेबल रवि चैहान, नरेंद्र राणा, सुनील दत्त शर्मा, संदीप सिंह शामिल रहे।