हाई वैल्यू एरोमैटिक फसलों से किसानों की आय बढ़ाने पर जोर, सगन्ध पौधा केंद्र को और मजबूत करने के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने देहरादून के सेलाकुई स्थित सगन्ध पौधा केंद्र का भ्रमण कर कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि एरोमैटिक व हाई वैल्यू फसलों के उत्पादन-प्रसंस्करण से किसानों की आय में वृद्धि होगी और डोर-स्टेप सहायता के साथ केंद्र को और मजबूत किया जाए। उन्होंने जलवायु के अनुरूप फसलों के चयन, सैटेलाइट सेंटर शीघ्र शुरू करने, प्रशिक्षण-जागरूकता कार्यक्रमों, डिप्लोमा-सर्टिफिकेशन कोर्स तथा 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। निदेशक डॉ. निर्पेंद्र चौहान ने बताया कि केंद्र किसानों को रोपण सामग्री, सब्सिडी, डिस्टिलेशन यूनिट, एमएसपी और मार्केटिंग सहायता प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री सविन बंसल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *