हरिद्वार। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पी.आर. चौहान की अध्यक्षता में विकासखंड रुड़की की न्याय पंचायत पनियाला चंदापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत रसूलपुर में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से 483 लोगों को लाभान्वित किया गया तथा 736 नागरिकों को प्रमाण पत्र जारी किए गए। इस दौरान 4112 लोगों ने शिविर में प्रतिभाग किया। शिविर में दर्ज 44 शिकायतों में से 25 का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष को संबंधित विभागों को भेजा गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।