हरिद्वार। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दीपेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में विकासखंड बहादराबाद की न्याय पंचायत बहादुरपुर जट स्थित नेहरू मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल में आयोजित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं से 768 लोगों को लाभान्वित किया गया, जबकि 187 नागरिकों को विभिन्न प्रमाण पत्र जारी किए गए। शिविर में कुल 2176 लोगों ने प्रतिभाग किया।
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 94 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 29 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने शिविरों के माध्यम से योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुंचाने और समस्याओं के शीघ्र समाधान पर जोर दिया।