लंबित राजस्व वादों पर डीएम सख्त, एक साल पुराने मामलों के त्वरित निस्तारण के आदेश

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने राजस्व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर एक वर्ष से अधिक समय से लंबित सभी राजस्व वादों के शीघ्र निस्तारण के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने धारा-34 के अविवादित मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर निपटाने, भूमि उपयोग परिवर्तन, खसरा-खतौनी त्रुटि सुधार और सीमांकन मामलों में तेजी लाने के आदेश दिए।

अंश निर्धारण में सुस्त प्रगति पर सदर, विकासनगर और डोईवाला तहसीलों के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जवाबदेही तय की गई और नियमित समीक्षा के निर्देश दिए गए। वसूली के मोर्चे पर बड़े बकायेदारों पर सख्ती, जीएसटी सेक्शन व आरसीएस से समन्वय कर वसूली तेज करने के निर्देश दिए गए। बैठक में डिजिटल क्रॉप सर्वे, रिकॉर्ड रूम, ई-ऑफिस और विभागीय सॉफ्टवेयर की भी समीक्षा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *