बसंत पंचमी पर हरिद्वार में मिशन ज्ञान गंगा का शुभारंभ, कक्षा 3 से 12 तक मिलेगी ऑनलाइन शिक्षा

हरिद्वार।

बसंत पंचमी के अवसर पर हरिद्वार में शिक्षा को सुलभ और रोचक बनाने के उद्देश्य से मिशन ज्ञान गंगा का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षामंत्री धन सिंह रावत के निर्देशन में शुरू किए गए इस आभासी पायलट प्रोजेक्ट का उद्घाटन जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा के मार्गदर्शन में हुआ। डायट प्राचार्य मेराज अहमद के समन्वय से शुरू इस पहल के तहत कक्षा 3 से 12 तक के विद्यार्थियों को उनकी रुचि के अनुसार ऑनलाइन वीडियो कंटेंट के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।

डायट प्राचार्य मेराज अहमद ने बताया कि मिशन ज्ञान गंगा के अंतर्गत विषय विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा तैयार किए गए संकल्पना आधारित वीडियो विद्यार्थियों को कठिन विषय सरल तरीके से समझाने में सहायक होंगे। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप समान, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जिलाधिकारी ने इसे हरिद्वार को शैक्षिक नवाचार का मॉडल जनपद बनाने की दिशा में अहम प्रयास बताया, वहीं सीडीओ ने इसे प्रदेश के अन्य जनपदों के लिए अनुकरणीय मॉडल करार दिया। पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के आधार पर इसे आगे विस्तार देने की योजना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *