मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में नैनीताल जनपद की कैंचीधाम बाईपास परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने पर्यटन सीजन से पहले बाईपास को खोलने के निर्देश दिए। इस परियोजना से कैंचीधाम और भवाली क्षेत्र में ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी तथा पर्यटन और यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम होगी।