गणतंत्र दिवस पर बीएचईएल ने वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन को किया सम्मानित

  • हरिद्वार।

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन, हरिद्वार को भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया। बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक श्री रंजन कुमार एवं महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री संतोष कुमार गुप्ता ने संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में संगठन को बीएचईएल का प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर बीएचईएल प्रबंधन ने वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के आदर्शों—ईमानदारी, निस्वार्थ सेवा-भाव, कर्मठता तथा जनता की समस्याओं के समाधान हेतु विभागीय अधिकारियों से निरंतर समन्वय स्थापित करने के प्रयासों—को सर्वोच्च स्थान देते हुए संगठन के कार्यों की सराहना की। प्रशस्ति पत्र में संगठन द्वारा किए जा रहे जनहित में उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से प्रशंसा की गई।

बीएचईएल प्रबंधन द्वारा सम्मानित किए जाने पर संगठन के सदस्यों में उत्साह का माहौल है। संगठन ने इस सम्मान को जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की मान्यता बताते हुए स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया और बीएचईएल प्रबंधन का हृदय से आभार व्यक्त किया।

सम्मान समारोह में संगठन अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह, उपाध्यक्ष विद्यासागर गुप्ता, सचिव बाबूलाल सुमन, कोषाध्यक्ष हरदयाल अरोड़ा, संगठन मंत्री एस.सी.एस. भास्कर तथा सक्रिय सदस्य शिवचरण, एम.सी. त्यागी एवं रामसागर सिंह उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में संगठन अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक श्री रंजन कुमार एवं जीएम एचआर श्री संतोष कुमार गुप्ता का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *