घायलों का हाल जानने दून अस्पताल पहुंचे सीएम धामी

देहरादून।

कालसी क्षेत्र के क्वानू–मीनस मोटर मार्ग पर हुई हिमाचल परिवहन निगम की बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का हालचाल जानने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दून अस्पताल पहुंचे। उन्होंने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के घायलों से मुलाकात कर चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली और बेहतर इलाज के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने विकासनगर में भर्ती घायलों के समुचित उपचार के निर्देश भी दिए तथा हिमाचल सरकार को आश्वस्त किया कि सभी घायल यात्रियों का निःशुल्क इलाज सुनिश्चित किया जा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *