देहरादूनमु। ख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेशविला रोड स्थित सेंट एग्नेस स्कूल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के 9वें संस्करण में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा पे चर्चा अब केवल संवाद नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है। परीक्षा जीवन का एक चरण है, संपूर्ण जीवन नहीं।
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेल व अन्य गतिविधियों में भी भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा एक अवसर है, जिसे आत्मविश्वास और धैर्य के साथ देना चाहिए। साथ ही अभिभावकों से बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालने की अपील की।
परीक्षा पे चर्चा 2026 में देशभर से चार करोड़ से अधिक पंजीकरण हुए हैं। उत्तराखंड से लगभग सात लाख विद्यार्थी जुड़े, जो पिछले वर्ष की तुलना में बड़ी वृद्धि है। राज्य के छात्र रोहन सिंह राणा का एक प्रेरक वीडियो राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुआ है, जिन्हें दिल्ली आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।