हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में खड़खड़ेश्वर महादेव मंदिर में पंडित रोशन जी द्वारा चार पहर पूजा के उपरांत विशाल प्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे विधायक मदन कौशिक ने कहा कि जीवन का असली सार शिव आराधना है। भगवान शिव की पूजा से समस्त संसार का कल्याण होता है और उनके गुणगान से विश्व में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है। उन्होंने कहा कि शिव की महिमा अपार है और इस पावन अवसर पर हम सभी देश की उन्नति एवं खुशहाली की कामना करते हैं।

मेयर किरण जैसल, राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि तथा पूर्व मेयर मनोज गर्ग ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए विश्व कल्याण की प्रार्थना की।

जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने बताया कि खड़खड़ेश्वर महादेव मंदिर वर्षों पुराना एवं अत्यंत आस्था का केंद्र है। प्रभु शिव की असीम कृपा से प्रत्येक वर्ष यहां सेवा-पूजा का सौभाग्य प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि इस मंदिर का विशेष महत्व है और यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना भगवान शिव पूर्ण करते हैं।

भंडारे के आयोजन में मुख्य रूप से विधायक मदन कौशिक, मेयर किरण जैसल, राज्यमंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, बृजभूषण विद्यार्थी, ओमानंद महाराज, आकाश पुरी, ललित भूटानी, हर्ष पुरी, संजय त्रिवाल, अनिरुद्ध भाटी, महावीर वशिष्ठ, आकाश भाटी, प्रमोद गिरी, विनोद मिश्रा, पंकज पंडित, रवि जैसल, ललित पुरी, धर्मपाल प्रजापति, भूदेव शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *