देहरादून। 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री द्वारा दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर (एक्सप्रेसवे) का शुभारम्भ किया जाएगा। इसे लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को उच्चस्तरीय बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और कार्यक्रम को भव्य व जनभागीदारी के साथ आयोजित करने के निर्देश दिए।
सीएम ने कहा कि आयोजन में उत्तराखंड की गढ़वाली, कुमाऊनी और जौनसारी लोक संस्कृति की झलक दिखनी चाहिए। साथ ही, पूरे प्रदेश में स्वच्छता अभियान चलाने और रोड शो में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया।
उन्होंने इस परियोजना को राज्य के लिए “स्वर्णिम अध्याय” बताते हुए कहा कि इससे दिल्ली-देहरादून के बीच यात्रा समय घटेगा, पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे। बैठक में राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।