देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रमिकों के लिए बड़ी पहल करते हुए ‘श्रमिक सेवा मोबाइल ऐप’ का लोकार्पण किया। इस दौरान 8005 श्रमिकों के खातों में डीबीटी के जरिए 17.25 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए।
सीएम ने कहा कि पलायन रोकने के लिए स्थानीय जरूरत के अनुसार कौशल प्रशिक्षण जरूरी है। श्रमिकों को प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, मिस्त्री और कारपेंटर जैसे कार्यों में प्रशिक्षित किया जाएगा। साथ ही योग और वेलनेस में भी रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया गया।
सरकार अब अनुदान वितरण पूरी तरह ऑनलाइन कर रही है, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी। पिछले 6 माह में 19833 लाभार्थियों को 47.14 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं।
सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रमिकों को विदेश में रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएं और उनके स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था कार्यस्थल पर ही की जाए।