एचआरडीए के सुशासन कैंप में स्वीकृत हुए 35 नक्शे

हरिद्वार। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण सभागार में सुशासन कैंप का आयोजन किया गया। सुशासन कैंप में 35 मानचित्र स्वीकृत किए गए और 16 मानचित्र निर्गत किए गए। इससे पूर्व भी दो सुशासन कैंप आयोजित किए जा चुके हैं।

कैंप में बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचें। कैंप में एचआरडीए सचिव मनीष कुमार सिंह, संयुक्त सचिव दीपक रामचंद्र सेठ, अधिशासी अभियंता राजन सिंह, सहायक अभियंता वर्षा, सहायक अभियंता प्रशांत सेमवाल, टेक्निकल कंसल्टेंट गोविंद, अवर अभियंता एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। एचआरडीए उपाध्यक्ष सोनिका ने भी शिविर का निरीक्षण औैर विभिन्न मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी आवेदकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ताकि आम जनता को वास्तविक रूप से सुशासन का लाभ प्राप्त हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *