उत्तराखण्ड में छात्रों की शिक्षा के साथ हो रहा खिलवाड़

हरिद्वार। लक्सर के अकबरपुर ऊद गाँव स्थित सरकारी स्कूल में भारी अनियमितताएं सामने आई है। यहां पढ़ाई करने वाले (227 छात्रों) को लंबे समय से केवल एक ही शिक्षक द्वारा पढ़ाया जा रहा है।  छात्रों के परिजनों ने भारतीय किसान यूनियन क्रांति (अराजनैतिक) से जुड़े किसानों के साथ स्कूल में जमकर हंगामा काटा और शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। लक्सर के अकबरपुर ऊद गाँव स्थित छात्रों के परिजनों ने आरोप लगाया की उनके बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कहा की स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए ना तो शिक्षक है और ना ही अन्य स्टाफ। केवल एक शिक्षक और स्कूल का चपरासी बच्चों को पढ़ाते हैं जो की शिक्षा विभाग की घोर लापरवाही है। इसके साथ ही छात्र और छात्रों ने भी शिक्षा विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। स्कूल में प्रदर्शन करने वाले भारतीय किसान यूनियन क्रांति (अराजनैतिक) से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा की छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा यदि जल्द ही स्कूल में शिक्षकों की तैनाती नहीं हुई तो शिक्षा विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

स्कूल में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात शिक्षिका ने बताया की उन्हें बीती एक अप्रैल से प्रधानाचार्य का प्रभार दिया गया है। उन्होंने कहा की स्कूल में शिक्षकों की कमी होने के कारण (जैसे-तैसे) करके वह स्कूल में बच्चों को पढ़ाती हैं। उन्होंने बताया की वह स्कूल में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए कई बार उच्चाधिकारियों को पत्र लिख चुकी है। लेकिन अभी तक स्कूल में शिक्षक नहीं आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *