वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मंजूनाथ टीसी ने स्वयं ली अपने हाथों में यातायात व्यवस्था की कमान

प्रमोद कुमार

रुद्रपुर। एसएसपी डा. मंजूनाथ टीसी ने रुद्रपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अपनी ट्रैफिक टीम के साथ उसे पटरी पर लाने के लिए खुद ही कमान अपने हाथों में ले ली है। इसमें एसएसपी ने एसपी ट्रैफिक अभय सिंह और सीओ के साथ गहन मंत्रणा के बाद यातायात को पूरी तरह से दुरुस्थ करने के लिए कदम बढ़ाए हैं। एसएसपी ने जहां विगत माह शहर के व्यस्तम इंदिरा चौक पर रामपुर को आने जाने वाले और किच्छा से काशीपुर को जाने वाले वाहनों के सफल संचालन में सर्विस लेन निकालकर वहां पर लगने वाले जाम पर नियंत्रण पाया है वहीं अब रुद्रपुर के बस स्टैंड पर सबसे व्यस्तम डीडी चौक पर भी अब व्यवस्था चौकस कर दी है।

मंगलवार सुबह करीब दस बजे एसएसपी ने एसपी ट्रैफिक अभय सिंह और सीओ सहित पूरी टीम के साथ निरीक्षण किया और वहां पर कैसे यातायात दुरुस्थ हो इसका समाधान निकाल दिया। एसएसपी ने टीम को निर्देशित किया कि डीडी चौक पर सीपीयू बूथ के करीब जो झाड़ी वाले बाबा का मंदिर है उसके पीछे हिस्से में वाहनों के निकलने के लिए रास्ता है इसलिए इसी रास्ते से रुद्रपुर से स्थानीय क्षेत्रों को जाने वाले वाहनों को आसानी से निकाला जा सकता है, इस पर त्वरित फैसला लेते हुए ट्रैफिक अधिकारियों को सफल संचालन के लिए वाहनों को निकालने के आदेश दिए हैं। इसके बाद से डीडी चौक पर लगने वाले जाम से लोगों को छुटकारा मिलने लगा है और सुबह शाम एवं दोपहर को स्कूल टाइम पर लगने वाले जाम से भी अब निजात मिल जाएगी।

मंगलवार सुबह एसएसपी अपने लाव लश्कर के साथ डीडी चौक पहुंचे और उन्होंने वहां की व्यवस्था पर ट्रैफिक पुलिस को आदेशित किया। उन्होंने ई-रिक्शा वाहनों का रुट भी निर्धारित करने के निर्देश दिए। जिसके तहत अब कोई भी ई-रिक्शा वाहनों अब चौराहे को पार नहीं कर पायेंगे। एसएसपी डा. मंजूनाथ टीसी के इस प्रयास की शहरवासी भी प्रशंसा कर रहे हैं। बता दें कि शहर के डीडी चैक पर पिछले कई वर्षों से लोग जाम से परेशान हैं, सबसे ज्यादा परेशानी सुबह और दोपहर को स्कूल टाइम पर होती है, यहां से बच्चों को लेकर स्कूल जाने वाले वाहनों को भारी दिक्कत होती है, कई बार बस स्कूल के समय के बाद ही पहुंचती है इस कारण भी छात्र और अभिभावक भी परेशान थे वहीं पंतनगर सिडकुल को नौकरी पर जाने वाले सैकड़ों लोगों को भी दिक्कत होती है, इसी सब बातों का संज्ञान एसएसपी ने गंभीरता से लिया और उसका सभाधान निकाला है।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *