हरिद्वार। आज सिडकुल स्थित एक होटल में रानीपुर विधानसभा के बहादराबाद मंडल की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें भाजपा सदस्यता अभियान के पहले चरण की समीक्षा की गई। पहले चरण में तीनों मंडल ने 40 हजार सदस्यों को जोड़ा है। दूसरे चरण में सदस्यता अभियान को और तेज करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें 67 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बैठक के दौरान उन बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने तय समय में अपने लक्ष्य को पूरा किया।
बैठक में आदेश चैहान ने भाजपा सदस्यता अभियान के पहले चरण की सफलता के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सराहना की। उन्होंने बताया कि प्रदेश संगठन ने 67 हजार प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया था, जिसमें से 40 हजार सदस्य बनाए जा चुके हैं। अब दूसरे चरण में 80 हजार सदस्य बनाकर लक्ष्य पार करने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया है।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अपने संकल्प को पूरा किए बिना विश्राम नहीं करता। मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा ने अभियान में तेजी लाने की अपील की। बैठक में जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, जिला मंत्री मोहित कुमार, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र प्रधान, और कई अन्य जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे।