हंस अस्पताल बहादराबाद में निशुल्क हड्डी रोग शिविर, 409 मरीजों ने लिया लाभ

 

बहादराबाद।

हंस अस्पताल बहादराबाद में सोमवार को आयोजित निशुल्क हड्डी रोग शिविर के अंतिम दिन 409 मरीजों ने सेवाओं का लाभ उठाया। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनंत जैन ने हड्डी संबंधित मरीजों की जांच की। शिविर के दौरान 211 मरीजों का निशुल्क एक्स-रे किया गया, जबकि 281 मरीजों को निशुल्क दवाइयां दी गईं।

शिविर के अंतिम दिन 128 मरीजों को ओजोन इंजेक्शन, घुटना प्रत्यारोपण और इम्प्लांट रिमूवल सहित हड्डी संबंधित विभिन्न सर्जरी के लिए चिन्हित किया गया। इन मरीजों को शीघ्र ही हंस अस्पताल में सर्जरी के लिए बुलाया जाएगा।

अस्पताल की प्रशासनिक अधिकारी शालिनी चौहान ने बताया कि हंस अस्पताल की ओर से यह शिविर मरीजों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था, जिसमें परामर्श, एक्स-रे, खून की जांच और दवाइयां नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *