उत्तराखंड में 44 हजार गैस उपभोक्ताओं पर असर, एलपीजी सिलेंडर करना होगा सरेंडर

देहरादून। केंद्र सरकार के नए आदेश के बाद उत्तराखंड के 44,488 गैस उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर सरेंडर करना होगा। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के संशोधित गजट नोटिफिकेशन के अनुसार अब कोई भी उपभोक्ता एक साथ एलपीजी और पीएनजी कनेक्शन नहीं रख सकेगा।

जिन घरों में पीएनजी कनेक्शन मौजूद है, उन्हें एलपीजी कनेक्शन बंद करना अनिवार्य होगा। तेल कंपनियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे उपभोक्ताओं को एलपीजी कनेक्शन या रिफिल न दिया जाए।

सरकार ने यह फैसला ईंधन सप्लाई को संतुलित रखने और भविष्य में संभावित संकट से बचाव के लिए लिया है। उत्तराखंड के चार जिलों के हजारों उपभोक्ता इस फैसले से प्रभावित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *