हरिद्वार। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने नगर निगम हरिद्वार वार्ड-54 श्यामाचरण एंक्लेव की सड़क का पुनर्निर्माण कार्य शुरू कराया। हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण की ओर से 47 लाख रुपए की लागत से सड़क का पुनर्निर्माण किया जायेगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद नागेंद्र राणा के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने विधायक आदेश चैहान का धन्यवाद किया। विधायक ने कहा क्षेत्र का विकास सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।
कार्यक्रम में पार्षद विपिन शर्मा, मनोज प्रालिया, विकास कुमार, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा संजय कुमार, किसान मोर्चा महामंत्री कमल प्रधान, अजय बबली,सुबे सिंह, आशीष चैधरी,पंकज धीमान,अनुज त्यागी,योगेंद्र तोमर, एडवोकेट सुभाष चैधरी आदि उपस्थित रहे।