हरिद्वार। अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक 5000 का ईनामी गोकशी के मामले में फरार चल रहा था। दूसरी तरफ थाना सिडकुल क्षेत्र में पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया।
मिली जानकारी के अनुसार पुुलिस ने बहादराबाद थाना क्षेत्र में धारा 3/5/11 गौवंश अधिनियम के अंतर्गत 5000 रूपये के इनामी अभियुक्त अनीश पुत्र शौकत निवासी मुस्तफाबाद थाना बहादराबाद हरिद्वार को दबोचने में सफलता हासिल की। इस दौरान पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बहादराबाद अनिल चौहान, उपनिरीक्षक जगमोहन, हेमदत व कॉन्स्टेबल दिनेश, अंकित शामिल थे।
उधर थाना सिडकुल क्षेत्र से इन्द्रलोक कालोनी तिराहा के पास से अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र बुधाराम निवासी ग्राम खुशरवा थाना सदरपुर जिला सीतापुर उ.प्र. हाल पता-रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार को 1 किलो 400 ग्राम अवैध गांजे तथा 1100 रुपये नगदी के साथ धर दबोचा। इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक शहजाद अली, उपनिरीक्षक अजय कृष्ण, कॉन्स्टेबल सतेन्द्र, गजेन्द्र प्रसाद, लखन सिंह शामिल थे।