51 हजार दीपों की श्रंखला से जगमग नजर आया द्रोणासागर

हुईकाशीपुर। हिंदू राष्ट्र शक्ति द्वारा यहां द्रोणा सागर में आयोजित दितीय भव्य दीपोत्सव 2022 “एक दिया मेरा भी प्रभु क्यों को समर्पित” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर 51हजार दीपों की श्रंखला प्रज्वलित की ।एक साथ 51 हजार दिए जलने के बाद तीर्थ द्रोणा सागर जगमग नजर आया।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर प्रदेश वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति की चेतना के प्राण मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के चरणों में मेरा दंडवत प्रणाम ।उन्होंने कहा कि भगवान राम वह प्रकाश पुंज है जिसकी ओजस्वी किरणे भारत की महान सनातनी संस्कृति को सदियों से अनुप्राणित करती आ रही हैं ।भगवान राम का संपूर्ण जीवन हमारे लिए एक मार्गदर्शिका है उन्होंने कहा कि भगवान राम के जीवन का प्रत्येक पक्ष हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। श्री धामी ने कहा कि सभी विभागों को अगले 10 वर्षों के विकास कार्यों का रोडमैप तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया है ,उन्होंने कहा कि हम सभी अपनी सामूहिक जिम्मेदारी निभाते हुए उत्तराखंड के साथ देश को आगे ले जाने का कार्य करेंगे कार्यक्रम में वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ,भाजपा के जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना, दीपक बाली,मेयर ऊषा चौधरी मुकेश कुमार व खिलेंद्र चौधरी समेत सैकड़ों गणमान्य नागरिक में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *