जनसुनवाई में 55 शिकायतें दर्ज, 28 का मौके पर निस्तारण

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में कुल 55 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 28 का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पी.आर. चौहान एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दीपेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई में राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, पेयजल और अतिक्रमण से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जनसुनवाई में जिला स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *