6 नवंबर को ट्रांजिस्ट कैंप में होगा पटेल जयंती सम्मान समारोह: सौरभ गंगवार

रूद्रपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पटेल जयंती के अवसर पर कुर्मी महासभा के तत्वाधान में ट्रांजिस्ट कैंप गोल मढैया में पटेल जयंती सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा

जिसमें जनपद के जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा ट्रांजिट कैंप में कुर्मी महासभा के केंद्रीय महामंत्री मनोहर लाल गंगवार के प्रतिष्ठान पर कुर्मी महासभा के जिला अध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेश संयोजक रामाधारी गंगवार के संचालन में संगठन की एक बैठक हुई।

बैठक में सभी सदस्यों को बताया गया कि इस वर्ष का पटेल जयंती सम्मान समारोह 6 नवंबर को प्रातः 10:00 बजे से ट्रांजिस्ट कैंप गोल मढैया में संपन्न होगा जिसमें जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा सभी सदस्यों को निर्देश दिए गए हैं कि कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सभी पदाधिकारी व सदस्य अभी से कार्य पर लग जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *