आर. पी.उदास
संवाददाता
चंपावत ।
चंपावत से उप चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की किस्मत 6 महीने के भीतर आज दूसरी बार ईवीएम में कैद हो जाएगी। इसके लिए आज यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है।
चंपावत विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में मुख्यमंत्री के अलावा कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी सपा समर्थित मनोज कुमार भट्ट और निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु गरकोटी भी चुनाव मैदान में हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया की 96213 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 50171 पुरुष और 46042 महिला मतदाता हैं सुबह 7ः00 बजे शुरू हुआ। मतदान शांति पूर्वक चल रहा है। खटीमा विधानसभा से चुनाव हारने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 6 माह के भीतर यह दूसरा चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा के सभी धुरंधर नेता एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं दूसरी ओर कांग्रेस नेता भी अपनी प्रत्याशी निर्मला गहथोड़ी की जीत के प्रति आश्वस्त दिखाई दिए मतदान शाम 5ः00 बजे तक चलेगा।