अवैध खनन प्रकरण: चौकी प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

हरिद्वार। अवैध खनन मामले में संदिग्ध भूमिका सामने आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने कड़ी कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार थाना झबरेड़ा क्षेत्र की इकबालपुर चौकी में अवैध खनन की सूचना मिलने के बाद मामले की प्रारंभिक जांच की गई। जांच में चौकी प्रभारी इकबालपुर और अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका प्रथम दृष्टया संदिग्ध पाई गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार ने सख्त रुख अपनाते हुए चौकी प्रभारी सहित कुल छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

इसके साथ ही पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए मामला पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) को सौंप दिया गया है, ताकि अवैध खनन में किसी भी स्तर पर लापरवाही या संलिप्तता की सच्चाई सामने आ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *