अश्लील इशारे कर रही 6 महिलाएं गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई!

हरिद्वार में रेलवे गेट नंबर 5 के पास बाहरी महिलाओं द्वारा यात्रियों को अश्लील इशारे कर अपनी ओर आकर्षित करने की लगातार मिल रही शिकायतों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली नगर पुलिस ने आज 27 मार्च 2025 को इस संबंध में विशेष अभियान चलाया और छह महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार की गई महिलाओं में हरिद्वार, पंजाब, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और बिजनौर की निवासी महिलाएं शामिल हैं, जो अलग-अलग स्थानों पर अस्थायी रूप से रह रही थीं। इनमें से एक महिला धीर वाली, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार की रहने वाली है, जो फिलहाल झंडा चौक, जमालपुर में रह रही थी। दूसरी महिला पंजाब के संगरूर जिले की रहने वाली है, जिसका हालिया पता पीठ की पुलिया, जगजीतपुर बताया गया। वहीं, छत्तीसगढ़ के विलासपुर की निवासी तीसरी महिला ऋषिकुल, हरिद्वार में रह रही थी। इसके अलावा, चौथी महिला उत्तर प्रदेश के मथुरा की निवासी थी, जो वर्तमान में ऋषिकेश में रह रही थी। पांचवीं महिला ओडिशा के राउरकेला की रहने वाली थी, जबकि छठी महिला बिजनौर की निवासी थी और फिलहाल हरिद्वार रेलवे स्टेशन के पास रह रही थी।

इस कार्रवाई में कोतवाली नगर पुलिस की विशेष टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक वीरेंद्र चंद रमोला, उपनिरीक्षक सुनील पंत, अंशुल अग्रवाल, महिला उपनिरीक्षक सोनल सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील हरकतें करने वाली इन महिलाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। हरिद्वार पुलिस की इस सख्ती से इलाके में ऐसे गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *