गणतंत्र दिवस पर सघन चैकिंग के बीच भी नहीं रूक रहा फर्जीबाड़ा

फर्जी आईडी दिखाकर होटल में लिया रूम 

हरिद्वार। गणतंत्र दिवस को लेकर हरिद्वार पुलिस का अलर्ट शहर से लेकर देहात तक जारी है। सभी थानों व कोतवाली प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने तथा खासकर होटलों, धर्मशालाओं में खास चौकसी करने के आदेश एसएसपी अजय सिंह द्वारा दिए गये हैं। इसके अलावा पुलिस बलों की तैनाती भी की गई है। दिनभर डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। परन्तु इतने सघन चैकिंग अभियान के बाद भी अपराधियों के अपराध की नकेल नहीं कस रही है। एक युवक द्वारा पुलिस की फर्जी आईडी दिखाकर होटल में कमरा लेने का प्रकरण प्रकाश में आया है।
नगर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार श्रवणनाथ नगर स्थित होटल अल्पाइन के संचालक दीपक नगवाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हिमांशु निवासी दिल्ली ने उनके होटल में फर्जी पहचान-पत्र दिखाकर कमरा बुक कराया गया तथा 1480 रूपये की धोड़ाधड़ी की। इसी धोखाधड़ी के कारण होटल संचालक को युवक पर शक हुआ इसके बाद से आरोपी फरार है।। गणतंत्र दिवस चैकिंग अभियान के चलते पुलिस प्रकरण को गंभीरता से लेकर होटल में जमा किये गये पहचान-पत्र की जाँच एवं आरोपी की खोजबीन में जुट गयी है। आरोपी पर पुलिस ने धोखाधड़ी करने के सम्बन्ध धारा 419/420/468/471 आईपीसी के अंतर्गत दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *