हरिद्वार। पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायालय में पेष किया जा रहा है।
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों पर 151 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही की जा रही है।
रानीपुर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत सेक्टर – 2 बीएचएल पर दो अभियुक्त आपस में झगड़ा कर शांति भंग करने का प्रयास कर रहे थे। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये अभियुक्तों में राहुल चंचल (28 वर्ष) पुत्र रामस्वरूप चंचल निवासी सतीघाट, कनखल तथा राजू उर्फ गंजू (26 वर्ष) पुत्र करतार सिंह निवासी मायापुर बैराज कॉलोनी, हरिद्वार है। इस दौरान पुलिस टीम में कांस्टेबल ताजवर चैहान, कांस्टेबल रविंद्र बिष्ट तथा प्रमोद गोस्वामी शामिल रहे।

उधर भैंस चोरी की घटना में शामिल 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी हुई दो भैंस तथा चोरी में प्रयुक्त छोटा हाथी बरामद किया गया है।
विगत 10 मार्च को वसीर पुत्र स्वर्गीय युसूफ ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध 2 भैंस चोरी होने की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कार्यवाही करते हुये चोरी के आरोप में अज्ञात चोरों के विरूद्ध धारा 380, 411,457 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर खोजबीन करते हुये 5 अभियुक्तांे को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये अभियुक्तों में मोहित पुत्र मेहर, लकी पुत्र धर्म सिंह, दीपक पुत्र धर्म सिंह, अमित पुत्र रिशिपाल तथा राजन पुत्र इलम चंद हैं। बरामद दोनों भैंस स्वामी के सुपुर्द कर अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।