हरिद्वार। धर्मनगरी में श्रावण मास में लगने वाले कांवड़ मेले के लिए खाकी ने अभी से कमर कसना शुरू कर दिया है। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ एसएसपी ने पार्किंग तथा यात्रा रूट का इंस्पेक्षन किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांवड़ मेला-2023 को कुशल पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने क्राइम एसपी रेखा यादव तथा नगर क्षेत्र के अधिकारियों के साथ यात्रा मार्ग तथा पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया।
इस दौरान कांवड़ यात्रा में आने वाली समस्याओं के निस्तारणत तथा निवारण के विषय पर चर्चा करते हुए आवाजाही को व्यवस्थित ढंग से बनाये रखने के लिए विकल्पों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान एसएसपी ने सी.सी.आर., दीनदयाल पार्किंग, अलकनंदा तिराहा, बैरागी कैंप, बूढ़ी माता तिराहा एवं ज्वालापुर क्षेत्र के यातायात मार्गों का निरीक्षण करते हुए अधिनस्थों को आवश्यक आदेष दिए।
भ्रमण के दौरान एएसपी संचार विपिन कुमार, सीओ सिटी जूही मनराल, सीओ ट्रैफिक राकेश रावत समेत स्थानीय थाना प्रभारी एवं ट्रैफिक इंस्पेक्टर व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।