प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास कर आगे बढ़ रहा है – आदेश चौहान

हरिद्वार। भाजपा रानीपुर विधानसभा कार्यसमिति में वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

भाजपा रानीपुर विधानसभा कार्यसमिति में प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महा संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जन-जन तक संपर्क करके सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी जाएगी। महा जनसंपर्क अभियान की सफलता के टिप्स देते हुए उन्होंने कहा कि महा जनसंपर्क अभियान को सफल बनाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि सत्ता मिलने पर भाजपा सेवा करती है एवं सेवा माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश विश्व में अग्रणी रूप से विकास कर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही प्रदेश सरकार के द्वारा लगातार स्वास्थ्य, सड़क, हवाई कनेक्टिविटी, पर्यटन जैसे क्षेत्रों में कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने सभी कार्यकर्ताओं को संगठन द्वारा दिए गए सभी कार्यक्रमों को सफल करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को संगठन को बूथ इकाई तक मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा, आशु चौधरी, उपाध्यक्ष लव शर्मा, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, मोहित शर्मा, कैलाश भंडारी, नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, महामंत्री चमन चौहान, संदीप राठी सहित जिला एवं मंडल पदाधिकारी पार्षद एवं सभासद उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *