कांवड मेले की तैयारियों में बजट की कोई कमी नहीं, व्यवस्थाएँ हो उचित – धीराज सिंह गर्ब्याल

हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने 4 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड मेले की तैयारियों के लिये मेले के प्रवेश द्वार शंकराचार्य चौक से पूरी कावंड़ पट्टी का सभी विभागों के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कांवड पट्टी पर जहाँ उन्हें झूलती हुई पेड़ों की टहनियाँ तथा झाड़ियाँ दिखाई दी वहाँ शीघ्र कटाई-छंटाई करने के आदेश दिये। आगे बढ़ने पर एसएसपी ने कांवड़ पट्टी के किनारे रेलिंग की कम ऊँचाई होने पर कहा कि इसके किनारे अलग से टिन शेड लगानी पड़ती है। डीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को रेलिंग की ऊंचाई बढ़ाने के आदेश दिये। बरसात की वजह से जहाँ कांवड पट्टी की सुरक्षा दीवार टूटने से ही भू-धंसाव हुआ तुरन्त मरम्मत तथा पानी के पोस्टों का जायजा का लेते हुये पानी की निरन्तर सप्लाई तथा नलों के सुधार के आदेश दिये।

डीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से पथ प्रकाश व्यवस्था की जानकारी लेते हुये आदेश दिये कि जहां लाइट व्यवस्था होनी है। समय रहते परीक्षण कर व्यवस्था कार्य पूर्ण करें।

डीएम व एसएसपी आगे बढ़ते हुये भगत सिंह घाट, ऊंचा पुल, दुर्गेश्वर महादेव मन्दिर श्याम नगर कॉलोनी ज्वालापुर, लालपुल होते जटवाड़ा पुल, सन्त रविदास घाट पर के निकट बने हुये सुलभ शौचालयों का निरीक्षण करते हुये साफ-सफाई तथा पानी की पूरी व्यवस्था रखने के आदेश दिये।

ग्रामीण क्षेत्र में डीएम व एसएसपी ने जिला पंचायत के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अगर शौचालयों में दरवाजे नहीं हैं, तो उन्हें लगाया जाये एवं कांवड़ पट्टी पर जहां पर प्लास्टिक आदि पड़ा है, उसका उठान करते हुये निस्तारण किया जाये।

निरीक्षण के दौरान डीएम व एसएसपी ने बहादुरपुर रेलवे फाटक लक्सर पहुंचकर देखा कि फाटक के दोनों ओर सड़क पर डामरीकरण होने की वजह से सड़क ऊबड़-खाबड़ व ऊंचा-नीचा हो गया है। जिससे आवागमन बढ़ने पर दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। इस पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से सड़क के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुये आदेश दिये कि मेले से पूर्व सड़क के दोनों ओर क्रेश वैरियर लगाते हुये किनारों को सड़क के अनुसार समतल किया जाये।

बैरागी कैम्प पहुंचने पर जिलाधिकारी को अधिकारियों ने कांवड़ मेले के दौरान बैरागी कैम्प में पार्किंग व्यवस्था, लाइट, पानी, संचार, वॉच टावर आदि व्यवस्थाओं पर जानकारी दी।

निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री की अपेक्षानुरूप कांवड़ मेले में जहां भी जो भी व्यवस्था होनी है। विभागों को जो जिम्मेदारी दी गयी है। उसकी व्यवस्था बनाने में जुट जाये मेले को कुशल पूर्वक सम्पन्न कराने के लिये बजट की कोई कमी नहीं है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पी.एल शााह, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की अभिनव शाह, एमएनए दयानन्द सरस्वती, एसडीएम पूरण सिंह राणा, एसडीएम लक्सर गोपाल राम बिनवाल, एसपी देहात स्वप्न किशोर, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई सुश्री मंजू, ईई यूपीसीएल एस एस उस्मान, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. आर.के. सिंह, जल निगम, जिला पंचायत, पुलिस विभागों के अधिकारियों सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *