जिलाधिकारी की जनसुनवाई में 89 समस्याएं दर्ज, 42 का निस्तारण

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में हुई जनसुनवाई में 89 लोगों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। इनमें से 42 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि बाकी शिकायतें संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के लिए भेजी गईं।

जनसुनवाई में भूमि विवाद, अतिक्रमण, पेयजल, विद्युत और जलभराव जैसी समस्याएं प्रमुख रहीं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता से किया जाए, लापरवाही बरतने पर कार्रवाई होगी।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे सहित जिले के सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *