हरिद्वार। कनखल थाना पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। करीब 18 दिन पूर्व युवती से मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दिया था। लुटेरों के कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल व घटना मे प्रयुक्त बाइक बरामद की गयी है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
कनखल थाने से मिली जानकारी के अनुसार 7 मई को मोहल्ला चौपाड़, कनखल निवासी युवती से अज्ञात 2 बाइक सवार मोबाइल झपट कर फरार हो गए थे। पुलिस ने युवती की तहरीर पर अज्ञात लुटेरों के विरूद्ध केस दर्ज किया था। लूट की वारदात पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 23 मई को जियापोता जाने वाले नगर मार्ग से लूटेरों को लूट के मोबाइल व घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ धर दबोचा। पकड़े गये अभियुक्तों में शिवम पुत्र गम्भीर, गौरब पुत्र मंगलराम निवासी ग्राम दुर्गागढ थाना पथरी, हरिद्वार है।
इस दौरान पुलिस टीम में एसओ नितेश शर्मा, एसआई देवेंद्र तोमर, उपेंद्र, उपनिरीक्षक कमल कांत रतूड़ी, कांस्टेबल प्रलव चैहान, गजय तोमर, बलवंत, सत्येंद्र शामिल रहे।