हरिद्वार। साराध चल रहे हैं व शरदीय नवरात्र में अधिक समय शेष नहीं है। इस समय धर्मनगरी में अधिक संख्या में देश-विदेश के श्रद्धालुओं का आवागमन जारी है। धर्मनगरी में जगह-जगह कूडे़ के ढेर लगे हैं। किन्तु नगर निगम इसकी सुध तक नही ले रही। शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर त्राही मची हुई है लेकिन नगर निगम आंखे मूंदकर चैन की नीद सो रहा है।
शहर में दो दिन से कूड़ा न उठने की वजह से सफाई व्यवस्था ठप है। प्राइवेट फर्म के सफाई कर्मचारियों ने जमकर प्रदर्शन किया। वहीं, आक्रोशित कर्मचारियों ने शहर में बिना कूड़ा उठान किए वाहनों का रेला लेकर नगर निगम कार्यालय के गेट पर जाम लगा दिया। उनका आरोप है कि चार महीने से संविदाकर्मियों को वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। वहीं, 18 से 20 साल पहले से संविदा पर सफाई कार्य कर रहे कर्मियों को निष्कासित करने के आदेश दिए गए हैं। नगर निगम अपनी मनमानी कर रहा है। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कहा कि वे प्रबंधन की मनमानी को कतई बर्दाश्त नही करेंगे।