हरिद्वार। आज भाजपा कार्यालय हरिद्वार में ओबीसी मोर्चा जिला हरिद्वार की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप कुमार ने की। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी एवं जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने आगामी दिसंबर में होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की। राकेश गिरी ने बताया कि दिसंबर माह में प्रदेश कमेटी के पदाधिकारी हरिद्वार में प्रवास करेंगे। जिसमें पांचो विधानसभाओं में अलग-अलग प्रवास होगा। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से घोषित की गई प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभ जनता को कैसे मिलेगें, बताया गया।

बैठक में प्रदीप कुमार, मुनेशपाल, जगपाल सैनी, पवनदीप, मोहित वर्मा, प्रमोद पाल, रवि कश्यप, आदित्य गिरी, नरेंद्र सिंह चंदेल, विपिन कुमार, अश्वनी कंबोज, रविंद्र कुमार, जितेंद्र चैरसिया, डॉ बबीता योगाचार्य, संदीप प्रजापति, सूर्यांश कुमार, आदि लोग उपस्थित रहे।