मनीष राजपूत
ब्यूरो चीफ
बाजपुर। बाजपुर में केलाखेड़ा निवासी विशाल हत्याकांड में प्रकाश में आए एक अन्य आरोपी जमील कबाड़ी की दुकान पुलिस ने सील कर दी है। आरोप है कि विशाल की हत्या में प्रयुक्त लाठी- डंडे पड़ोस में कबाड़ी की दुकान करने वाले जमील ने उपलब्ध कराए थे। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि हत्याकांड को लेकर एक और युवक जामिल पुत्र मेहंदी का भी नाम आया है प्रकाश में। पुलिस के अनुसार जामिल ने ही हत्याकांड में प्रयुक्त डंडों का इंतजाम किया था।
जामिल, पुलिस द्वारा की जाने वाली पूछताछ के लिए दस्तयाब नहीं हो रहा है। पुलिस ने आरोपी जमील की तलाश में दबिशें दीं लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका ।एसएसआई धामी ने बताया की जामिल की मुंडिया तिराहे पर हुसैन ट्रैक्टर्स के नाम से कबाड़ की दुकान है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बिना वैधानिक अनुमति के कबाड़ का कारोबार संचालित किया हुआ है। कबाड़ की दुकान भी गलत तरीके से बनाई गई है।एस एसआई विक्रम धामी ने बताया कि पुलिस ने बाजपुर नगर पालिका के सहयोग से जामिल की दुकान को सील कर दिया है।बीती 25 मई को बाजपुर के मुंडिया तिराहे पर कुछ युवकों ने केलाखेड़ा निवासी विशाल की लाठी- डंडों से पीट कर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता रमेश कांबोज की तहरीर पर यूपी के रामपुर के थाना स्वार के ग्राम शिकारपुर निवासी जतिन चौधरी, स्वार के ग्राम शिवनगर निवासी मानवदीप उर्फ मानव, बाजपुर के धनसारा निवासी आसिफ अली, अरमान, शाहरुख और बिसारत व खमरिया बाजपुर निवासी रवि सैनी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था ।
