(अरुण देव संवाददाता लक्सर)
लक्सर। तहसीलदार शालिनी मौर्य ने आज लक्सर तहसील कार्यालय पहुंच कर कार्यभार ग्रहण करने के बाद कहा की वह अपने कार्यकाल के दौरान नियमानुसार जनता के कार्य कार्य करेंगी। और जनता को उनके कार्य को लेकर कोई भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने विभागीय कर्मचारियों को ईमानदारी से कार्य करने के निर्देश दिए। तहसीलदार शालिनी मौर्य ने अभिलेखों का अवलोकन करने के साथ ही रिकार्ड का भी निरीक्षण किया। तहसीलदार शालिनी मौर्य ने कहा की जनता के कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने अपने स्टाफ से भी जनता के कार्य नम्रता के साथ किए जाने की अपील की है।