बाप रे! बाप पोती ने दादी का करवा दिया कत्ल!

हरिद्वार। आपने ने एक कहावत सुनी होगी कि मूल से ज्यादा सूद प्यारा होता है, अक्षर आपने देखा और सुना होगा कि दादी-दादा अपने पोती-पोते पर प्यार लूटा देते हैं, पोती-पोते का प्यार दादी-दादा के लिये कई गुना बढ़ जाता है। लेकिन यहाँ कहानी आज कुछ हटकर है पोती ने ही दादी का कत्ल करवा दिया। आरोप है कि पोती ने अपने दोस्त के जरिये दादी की जीवन लीला ही समाप्त करवा दी। मामला मोहल्ला चकलान ज्वालापुर क्षेत्र का है। खुले विचारों वाली पोती ने रोक-टोक करने वाली दादी की अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी। आरोपी ने बुजुर्ग महिला के सर पर हथौड़े से कई बार खौफनाक अंदाज में वार कर हत्या की। आरोपी उदित (20 वर्षीय) बी.बी.ए. का छात्र है। मृतका अर्चना शर्मा की पोती भूमिका (नाम काल्पनिक) 12वीं पास है।

गंगा सप्तमी यानि 14 मई के दिन ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को मौहल्ला चकलान में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला की हत्या की सूचना मिली। सूचना पर सीओ ज्वालापुर शांतनु पाराशर पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुँचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के आदेश पर घटना के खुलासेे के लिये कई टीमें गठित की गई। जिसका आज पुलिस कप्तान ने कोतवाली ज्वालापुर परिसर में खुलासा किया है।

बताया कि मौहल्ला चकलान निवासी अनुराग शर्मा पेशे से तीर्थ पुरोहित है। 14 मई को गंगा सप्तमी के दिन वह अपनी पत्नी एवं परिवार के साथ हर की पैड़ी पर पूजा अर्चना करने गए थे। घर पर सिर्फ उनकी बुजुर्ग मां थीं। दोपहर का समय था। अचानक उनके घर से चीख पुकार की आवाज सुन पड़ोसी उनके घर पहुँचे। वहाँ अर्चना शर्मा लहुलुहान हालत में खून से लथपथ फर्श पर पड़ी मिली। ज्वालापुर जैसे घनी बस्ती वाले इलाके में दिनदहाड़े घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की हत्या को लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त हो गया। कोतवाली ज्वालापुर थाने में मृतका के पुत्र अभिषेक शर्मा ने हत्या की घटना में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 302 में मुकदमा पंजीकृत किया।

जाँच पड़ताल के दौरान सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर पुलिस को पता चला कि घटना के दिन एक युवक मकान में आया था। युवक को खोजबीन कर पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की, तब उसने हत्या की बात स्वीकारते हुए पर्दाफाश किया। पुलिस पूछताछ में अपना नाम उदित झा पुत्र अमित झा निवासी न्यू धीरवाली ज्वालापुर बताया। बताया कि वह मृतका की पोती भूमिका (काल्पनिक नाम) का दोस्त है। भूमिका का अफेयर अनुराग के साथ तथा उदित का अफेयर कनखल निवासी आयशा (काल्पनिक नाम) के साथ है। भूमिका, आयशा व अनुराग और उदित झा चारों आपस में दोस्त हैं। आयशा और उदित के प्राइवेट फोटो व वीडियो भूमिका के पास थी। भूमिका अपने ब्वायफ्रेंड अनुराग को घर से चोरी करके काफी पैसे देती रहती थी, अनुराग केवल 10 से 15 हजार रुपए के बीच की नौकरी करता था, लेकिन भूमिका की वजह से उसको कभी भी पैसों की कमी नहीं रहती थी। भूमिका के घर से लगातार पैसे चोरी होने लगे, जिस पर उसकी दादी अर्चना ने पैसे छुपाने शुरू कर दिए और दादी समझ गई कि उसकी पोती भूमिका ही पैसे चुरा रही है, दादी की रोक-टोक पर भूमिका परेशान हो गई, जिससे उसने परेशान होकर दादी को अपने रास्ते से हटाने का षणयंत्र रचा। भूमिका ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उदित झा को ब्लैकमेल किया, कि तू मेरी दादी को रास्ते से हटा दे वरना तेरी प्राइवेट वीडियो को वायरल कर दूँगी। तब योजना बनी कि जब घर के सब लोग जरूरी काम से घर से बाहर चले जाएं तो युवक घर जाकर दादी का काम तमाम कर देगा।

गंगा सप्तमी के दिन बुजुर्ग महिला अर्चना शर्मा घर पर अकेली थी, पूरा परिवार गंगा स्नान व पूजन के लिये हरिद्वार चले गए तब भूमिका ने उदित झा को अपने घर की सारी जानकारी दी कि आज अच्छा मौका है हमारे घर पर जाकर मेरी दादी को रास्ते से हटा दो। उस समय उदित झा गंगा पूजा के लिये हर की पैड़ी गया था। वहां से वह स्कूटी से अपने घर आया और अपने कपड़े चेंज कर भूमिका के घर जाते समय रास्ते में अंसारी मार्केट से हथौड़ा खरीदा और अपनी स्कूटी भूमिका के घर जाते समय आधे रास्ते में कहीं साइड से लगाकर कैमरो से बचने के लिये छाता ओढ़कर पैदल-पैदल गलियों से चलकर भूमिका के घर पर पहुँचा। तब दरवाजा भूमिका की दादी ने खोला। उदित झा ने दादी से पोते मुकुंद के बारे पूछा और उसे अपना दोस्त बताया तथा दादी से पीने के लिये पानी माँगा। जब दादी बरामदे में रखे फ्रीज से पानी निकाल रही थी तभी उदित झा ने अचानक हथोड़े से दादी के चेहरे पर वार कर दिया। जिससे महिला चिल्लाई, तब उदित ने पकड़े जाने के डर से बदहवाश हालत मे दादी के सिर व चेहरे के ऊपर हथोड़े से कई वार कर दिये। दादी को लहुलुहान कर घर से निकलकर गली मे पैदल पैदल भाग गया तथा रास्ते से अपनी स्कूटी लेकर अपने घर निकल गया।

पुलिस ने हत्यारोपित की निशांदेही पर हथोड़ा, मास्क, छाता व स्कूटी बरामद की है। एसएसपी ने खुलासे के लिये पुलिस टीम की पीठ थपथपाते हुये 5,000 ईनाम की घोषणा की है। आरापियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *