कहाँ पर और किसने की राज्य निर्वाचन आयोग आयुक्त से चुनाव रद्द करने की मांग

अरुण देव

लक्सर। सिविल कोर्ट लक्सर प्रैक्टिस कर रहे अधिवक्ता ने राज्य निर्वाचन आयोग आयुक्त उत्तराखंड को पत्र लिखकर नगर पालिका परिषद लक्सर के (वार्ड नंबर 04) मैं होने वाले उपचुनाव को रद्द कराने की मांग की है। उन्होंने उप-चुनाव प्रक्रिया को जनभावना के विपरीत होना बताया है।

सिविल कोर्ट लक्सर में प्रैक्टिस कर रहे अधिवक्ता पंकज गुप्ता ने बताया की उनके द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड के मुख्य आयुक्त को पत्र लिखकर बताया की नगर पालिका परिषद लक्सर के अंतर्गत (वार्ड नंबर 04 शिवपुरी पूर्वी सीट) पार्षद के तीन बच्चे होने के कारण माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेश पर सदस्यता रद्द होने व (वार्ड नंबर 05) से पार्षद की आकस्मिक मृत्यु होने के कारण दोनों सीट खाली चल रही है लेकिन राज्य चुनाव आयोग द्वारा मात्र एक ही (वार्ड नंबर 04 सीट) पर उप-चुनाव कराए जा रहे हैं,जो की क्षेत्र की जनता की जन भावना के विपरीत है। अधिवक्ता पंकज गुप्ता ने निर्वाचन को नगर पालिका परिषद लक्सर की (वार्ड नंबर 4 सीट) पर हो रहे उप -चुनाव को तत्काल प्रभाव से रोकने के साथ ही खाली पड़ी दोनों पार्षद सीटों पर उप-चुनाव कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *