हरिद्वार। आगामी 30 जून 2024 को इंटरमीडिएट स्तर (परिवहन आरक्षी, आबकारी सफाई, उप-आबकारी निरीक्षक, हॉस्टल मैनेजर ग्रेड-3, गृहमाता, हाउस कीपर (महिला) के पदों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
इन परीक्षा केंद्रों के नाम और कोड आदर्श शिशु निकेतन इंटर कॉलेज, (1301), म्यूनिस्थल इंटर कॉलेज (1309), उदेश्वर पब्लिक स्कूल (1316), गवर्नमेंट गल्र्स इंटर कॉलेज, (1305), ज्वालापुर इंटर कॉलेज ( 1306), आनंदमयी सेवा सदन एम.एम.आई. कॉलेज (1302), एस.वी.एम. इंटर कॉलेज, मायापुर (1313), पी.बी. न्यूनिस्पल इंटर कॉलेज, मायापुर (1310), शिक्षा मंदिर तरूण हिमालय इंटरमीडिएट कॉलेज, टिबडी (1315), शांति नैमोरियल पब्लिक स्कूल, जगजीतपुर (1314), डिवाइन लाइट स्कूल, (1304) और राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, सीतापुर (1312) हैं। इस परीक्षा के दौरान हरिद्वार नगर क्षेत्र में धारा-144 लागू की जाएगी।